February 15, 2026

गगरेट से माफिया का होगा पूरा सफाया : चैतन्य शर्मा

पुलिस जांच के बाद ईडी को सौंपा जाएगा मामला

ऊना /सुखविंदर/16सितंबर:- नशीली दवा मामलें पर विधायक चैतन्य शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि बेहद दुर्भाग्य की बात है कि पूर्व में गगरेट नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे और मौजूदा पार्षद वीरेंद्र बिंदु नशे का इतना बड़ा तस्कर निकला। नशे के मामले का किंग पिन गगरेट में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है और खुद नशे के इतने बड़े कारोबार में लिप्त है कि लाखों रुपए की नशीली दवा और उसके घर से 210 पेटी शराब बरामद की गई। विधायक चैतन्य शर्मा ने साफ किया कि नशे के कारोबार का पैसा जमीन बनाने में लगाया गया और अब नियमानुसार इसकी जमीन की जांच होगी। न सिर्फ नशे का कारोबार बल्कि ये क्षेत्र का सबसे बड़ा लैंड माफिया बना हुआ था। नशे के पैसे से ओने पौने दामों में खरीदी गई जमीनों की जांच होगी, इसके रिश्तेदारों तक कि जमीन जांची जाएगी। नशे के इस तस्कर का ऐसा अंजाम किया जाएगा कि गगरेट में नशे का कारोबार करने से पहले कोई सौ बार सोचे। विधायक चैतन्य शर्मा ने साफ किया है नशे के कारोबार में कोई भी जुड़ा हो बेशक मेरा कोई नजदीकी ही क्यों न हो, सबसे पहले उस पर एक्शन लूंगा। विधायक ने सीआईडी विंग के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नए थाना प्रभारी का भी आभार जताया जिन्होंने मात्र चन्द घण्टों में इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात हो गई है, पुलिस जांच के बाद इस मामले को ईडी को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *