February 14, 2026

प्रियंका गांधी के सरनेम पर मध्य प्रदेश के सीएम ने कसा तंज, कहा- ‘ये सब नकली गांधीवादी हैं

गुणा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सरनेम को लेकर टिप्पणी की है। शनिवार को गुणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा, हमारी परंपरा के अनुसार, जैसे ही बेटी की शादी होती है, वह अपने नाम के साथ अपने ससुराल का उपनाम जोड़ लेती है। प्रियंका (कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी) कैसे गांधी हैं? ये सब नकली गांधीवादी हैं। वे सिर्फ गांधी के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं।” वहीं, सीएम मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में करैरा तथा गुना-शिवपुरी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बदरवास में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सात मई को आपकी अंगुली में सुदर्शन चक्र आ जाएगा और उस सुदर्शन चक्र से कांग्रेस के हाथ का पंजा कट जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि यह आपकी और मेरी इज्जत का सवाल है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब देश में मुगल शासन था तब देश के मंदिरों को तोड़ा जा रहा था। उस समय सन् 1235 में उज्जैन में सभी मंदिर तोड़ दिए गए तब यह मंदिर सिर्फ कागजों में रह गए थे धरातल पर कोई मंदिर नहीं था। उस समय सिंधिया राजवंश के राजाओं ने धर्म की रक्षा के लिए इन मंदिरों की पुनर्स्थापना की थी और सभी त्योहार मनाने, उत्सव मनाने के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *