सनातन धर्म की रक्षा हेतु होगा 5 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ: संजीव शर्मा
ऊना /सुखविंदर/27अगस्त/अखिल भारतीय सन्त परिषद् के तत्वाधान में हिन्दू बचाओ मोर्चा के द्वारा समस्त सनातनियों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के सभी शक्ति पीठों तथा सिद्ध पीठों व प्राचीन धार्मिक स्थलों में मां जगदम्बा और महादेव को जागृत करने के उद्देश्य से 5 दिवसीय मां पीतांबरा बगलामुखी यज्ञ किए जा रहे हैं यह यज्ञ श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहा नन्द गिरी महाराज जी के मार्ग दर्शन में उनके शिष्य यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज जी के द्वारा कुरुक्षेत्र से आरम्भ करके मां ज्वालामुखी, मां कांगड़ा माता सिद्ध पीठ मां कालका माता राजपूत टिक्कर के साथ कई गावों में मां बगलामुखी यज्ञ किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवी संजीव शर्मा ने बताया कि शिव मन्दिर मंगनोटी बिझड़ी में 5 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ व धर्म चर्चा 30/08/2023 से 3/09/2023 तक करवाया जा रहा है। इस यज्ञ का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा सनातन धर्म के शत्रुओं का स्मूल विनाश तथा सनातनियों की वंश वृद्धि हेतु, मां जगदम्बा और भगवान महादेव शिव की अखण्ड भक्ति, सद्बुद्धि और शक्ति हेतु तथा रोग दोष निवारण हेतु करवाया जा रहा है। उन्होंने समस्त सनातनियों से आह्वान किया है कि सभी इस महायज्ञ में तन, मन और धन से समलित होकर पुण्य कमाएं। इस अवसर पर उनके साथ राज भारद्वाज, प्रीतम चंद , गौतम ठाकुर, मौजी राम, दिनेश शर्मा ,विजय लाडी, लेखराम शर्मा,राजेश शर्मा, रतनचंद शर्मा, संदीप अग्निहोत्री, शिवम शर्मा, विजय शर्मा उपस्थित रहे।
