March 13, 2026

पंजाब में इस साल अप्रैल से ही करना पड़ेगा लू का सामना

पटियाला: पंजाब में इस बार गर्मी राैद्र रूप दिखाएगी। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री चढ़ा है। अब यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर हो गया है। राज्य में सबसे अधिक 34.6 डिग्री पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। विभाग ने आने वाले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। इससे तापमान में और वृद्धि दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार लू के दिनों की संख्या ज्यादा रहने वाली है। लू की शुरुआत अप्रैल के आखिरी सप्ताह से हो सकती है।

हालांकि पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। बावजूद इसके सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम 9.7 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री, लुधियाना का 32.5 डिग्री, पटियाला का 33.4 डिग्री, पठानकोट का 31.7 डिग्री, फिरोजपुर का 31.9 डिग्री, फरीदकोट का 32.5 डिग्री, जालंधर का 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, लुधियाना का 14.2 डिग्री, पटियाला का 14.8 डिग्री, पठानकोट का 11.2 डिग्री, बठिंडा का 11.2 डिग्री, जालंधर का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *