February 11, 2026

स्थानीय निकाय मंत्री ने जिलों के विकास कामों का लिया जायज़ा

चंडीगढ़, स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह ने म्यूंसीपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में ज़िला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर में पड़ती नगर कौंसिलों/ नगर पंचायतों गौराया, बिलगा, शाहकोट, भोगपुर, बेगोबाल, ढिल्लवां, नडाला, भुलत्थ, माहिलपुर और बलाचोर में अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे विकास कामों का जायज़ा लेते हुये अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विकास कामों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स. बलकार सिंह ने कहा कि जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर की नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में अमरुत, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-2, शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम- 3 और नयी ग्रांटों के साथ चलने वाले विकास कामों सम्बन्धी विस्तारपूर्वक चर्चा की और अधिकारियों को कहा कि वह निजी रूचि लेकर जंगी स्तर पर इन कामों को मुकम्मल करें। इसके इलावा उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि वे ज़िला प्रशासन के साथ तालमेल करके सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उचित स्थानों का चयन करें।

कैबिनेट मंत्री ने नगर कौंसिलों/ नगर पंचायतों के अधिकारियों को कहा कि यदि उनको अपने इलाके में साफ़ सफ़ाई को सही रखने के लिए किसी भी तरह की मशीनरी की ज़रूरत है तो वह पहल के आधार पर खरीद की जाये क्योंकि राज्य निवासियों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

स. बलकार सिंह ने कार्यकारी अधिकारियों और सिवरेज बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियरों को हिदायतें दीं कि वे कोई भी नया प्रोजैकट बनाने की पूरी जानकारी सम्बन्धित हलका विधायक के साथ सांझा करें जिससे हलका विधायक की तरफ से स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाए जा सकें।

स. बलकार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हमारी सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार करता पकड़ा जाता है तो उसे बक्शा नहीं जायेगा।

इस मौके पर विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक इन्द्रजीत कौर के इलावा स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सी. ई. ओ. . मालविन्दर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, सम्बन्धित अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर, मुख्य दफ़्तर के सभी मुख्य इंजीनियर, सम्बन्धित कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल थे।
——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *