February 25, 2026

लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए 5 फीसदी अनुदान पर ऋण सुविधा : डीसी

झज्जर, आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा महिला विकास निगम हरियाणा के माध्यम से लड़कियों व महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों के माध्यम से 5 फीसदी अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला विकास निगम हरियाणा विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही इस योजना का उद्देश्य से लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे। डीसी ने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं हैं लेकिन लडक़ी व महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए। यह योजना महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। योजना के बारे में अधिक जानकारी व इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *