February 25, 2026

आईटीआई (कन्या) ऊना में दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

रजनी,, ऊना, 19 सितंबर. आईटीआई (कन्या) ऊना में पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 सितंबर को महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। आईटीआई (कन्या) ऊना के प्रधानाचार्य बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि जिले में एकमात्र इसी संस्थान को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से आरंभ होगा, और इसमें दोतरफा लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों का लाभ उठाने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *