February 20, 2026

भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार

चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की सूचीतैयार कर ली गयी, जिसे अंतिम रूप देने के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा।

यह जानकारी देते हुए पार्टी ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश की नब्बे सीटों के लिए उम्म्मीदवार फाइनल करने के लिए वीरवार और शुक्रवार तक गुरुग्राम में मंथन किया गया। गुरुग्राम में तैयार की गई प्रत्याशियों के नामों की सूची को अब केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा इसके बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक काफी प्रत्याशियों ने आवेदन किया हुआ है, प्रत्येक नाम पर बैठक में चर्चा हुई है। श्री सैनी ने कहा कि तय किए गए नामों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया जाएगा।

प्रधान ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की डबल इंजन सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के कारण भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। बड़ौली ने कहा कि जिताऊ और टिकाऊ कैंडीडेट को विधानसभा चुनाव में प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *