February 20, 2026

खरीदी गई फसल की लिफ्टिंग में तेजी लाई जाए

ताकि किसानों को फसल मंडी में लाते समय कोई परेशानी न हो

फिल्लौर,  डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने फिल्लौर दाना मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल की लिफ्टिंग में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को फसल मंडी में लाते समय कोई परेशानी न हो। उन्होंने एस.डी.एम फिल्लौर अमनपाल सिंह खरीद एजेंसियों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि अगले एक-दो दिनों में गेहूं की रोजाना आमद में काफी वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए लिफ्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने मंडी में किसानों व आडतियों से भी बातचीत की तथा उनको आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गेहूं की उचित खरीद के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध किए गए है। डा. अग्रवाल ने बताया कि जिले में चालू सीजन के दौरान गेहूं खरीद का लक्ष्य 5.17 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें से कल तक 1,57,157 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी खरीद उचित ढंग से करवाने के लिए स्वयं रोजाना मंडियों का दौरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *