नशे के बिना ज़िन्दगी शानदार है, आशा कर रही आहवान, सफल करेगें नशा मुक्त ऊना अभियान: डॉ गौरव
अजय कुमार, बंगाणा, जिला ऊना को नशा मुक्त बनाने की जो मुहिम नशा मुक्त ऊना अभियान ने शुरु की है उसमें बंगाणा ब्लॉक के सोहारी में आज आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सीनियर डॉक्टर गौरव धीमान ने की।
उन्होंने कहा की युवाओं को बताया जाएगा की जिंदगी कैसे शानदार है। इसमें आशा कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होने वाला है क्योंकि पंचायतों में बनने बाली टास्क फोर्स का आशा कार्यकर्ता अहम हिस्सा होंगी।
क्योंकि आशा कार्यकर्ता हर घर, हर जन से सीधे संपर्क करके नशे के खिलाफ़ सबको जागरूक करेंगी और नशे की जो चैन है उसे गांव स्तर पर ही जो उसकी डिमांड है, उसे तोड़ा जायेगा। क्योंकि पंचायत टास्क फोर्स हर घर पर और अपने गांव में नजर रखेंगी। जैसे करोना काल में आशा कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर मरीजों की सेवा की उसी तरह नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करेंगी। जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने बताया की नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगी जिसमे हेल्पलाइन नम्बर 9418064444 के जरिए उन्हें आने वाली समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा की हम सभी को अपने बच्चों का किशोरावस्था से ही ध्यान रखने की जरूरत है ताकि हम अपने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक रख सकें। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राखी शर्मा और पंचायत के प्रतिनिधि विशेष रूप से शमिल रहे।
