गांव गोरिया में कानूनी सेवा शिविर 28 अगस्त को
झज्जर, । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव गोरिया में आगामी 28 अगस्त को कानूनी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान ग्रामीणों को जरूरी सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कैंप का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाने का आह्वान किया है।
