February 19, 2026

नशा छोड़ स्वस्थ समाज का निर्माण करें युवा: आशीष शर्मा

मोहित कांडा, हमीरपुर, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने रविवार सायं गांव लाहलड़ी में व्यायाम शाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं व प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि नशा त्याग कर व्यायाम पर ध्यान केन्द्रित करे युवा पीढ़ी। गांव लाहलड़ी के निवासियों से विधायक आशीष शर्मा ने योगा और व्यायाम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस व्यायाम शाला से युवाओं की प्रतिभा को और निखार मिलेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अपने सम्बोधन में बताया कि नशा एक लाहनत है। इससे दूर रह कर ही स्वास्थ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने एक पौधा मां के नाम से औषधिय पौधा लगाकर क्षेत्र वासियों को प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर स्थानीय महिला मंडल को भी सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गांव की बेटी दीक्षा पटियाल को समस्त पंजाब राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए दीक्षा पटियाल व दादा जोगिंदर सिंह पटियाल को सम्मानित किया।
बताते चलें कि स्थानीय निवासी भूतपूर्व सूबेदार अनिल कुमार ने गांव में प्रत्येक घर के लिए निशुल्क एक औषधीय पौधा वितरित किया ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। निःशुल्क पौधे वितरण के लिए विधायक आशीष शर्मा ने पूर्व सूबेदार अनिल कुमार की इस पुनीत कार्य के लिए की गई पहल की प्रशंशा की।इस अवसर पर समस्त नारी शक्ति, स्थानीय वार्ड पार्षद वकील सिंह,पूर्व सूबेदार करतार सिंह, ध्रुव चन्द, संजीव पटियाल, परविन्द्र सिंह, निर्मला देवी, संजीव पटियाल रायल , विकास पटियाल विक्की, मनोज पटियाल, श्याम सिंह व प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *