January 26, 2026

नेता प्रतिपक्ष अग्निकांड प्रभावित परिवारों के साथ खड़े है

मंडी : नेता प्रतिपक्ष ने जिला मंडी का दौरा किया। सबसे पहले वह करसोग पहुंचे और चिण्डी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें संबोधित किया। इसके बाद वह सिराज विधानसभा क्षेत्र के मझाखल गांव पहुंचे और अग्निकांड के पीडि़तों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा वह सिराज विधानसभा में कई जगहों पर गये और लोगों से मिले। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तो कांग्रेस के नेता भी खुलकर कहने लगे हैं कि सरकार में विकास के काम नहीं हो रहे हैं, इसलिए वह अपने पदों से इस्तीफ़ा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी विधायक और कभी कांग्रेस के बाक़ी क़द्दावर नेता अपनी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। यह सामान्य बात नहीं है। महज़ दस महीनें के कार्यकाल में ऐसी स्थिति आना दु:खद हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही नेता सरकार के खिलाफ मुखर हैं आने वाले दिनों में यह संख्या और बढऩे वाली है।
आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मझाखल गांव के अग्निकांड पीडि़तो से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि अपना आशियाना ही न रहे तो दर्द कितना होगा, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। जयराम ठाकुर ने अग्निकांड के कारण अपना घर खोने वाले प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया और प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *