February 21, 2026

स्वच्छ तीर्थ अभियान में बोले नेता प्रतिपक्ष 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश मनाएगा दीवाली 

कुल्लू: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ऐसा कह रहे है कि वह भर्तियों के रिजल्ट निकालना चाहते है लेकिन कैबिनेट के मंत्री उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए अभ्यर्थी उनसे भी अपनी पीड़ा कहें तो एक मुख्यमंत्री के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण बयान कोई नहीं हो सकता हैं। जेओए आईटी के अभ्यर्थी अपने रिज़ल्ट के लिए सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं, कांग्रेस सरकार और उनके मंत्रिमंडल के बीच सहमति बनाने के लिए नहीं। कुल्लू के ढालपुर मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि जिस कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख नौकरियां देने की गारंटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दी गई थी आज उसी कैबिनेट पर पुरानी भर्तियों के रिजल्ट रोकने, युवाओं को रोजग़ार देने में रोड़ा अटकाने का आरोप लग रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कुल्लू के भुंतर और ढालपुर मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया और मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भारत को विकसित बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प भी लिया। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे ‘स्वच्छ तीर्थ अभियान’ के अंर्तगत आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भुंतर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंच कर मंदिर परिसर में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सफ़ाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों पर यह सफ़ाई अभियान परिसर को साफ़ सुथरा रखने और आम जन मानस को इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर दुनिया भर में लोगों में उत्साह है। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा देश दीवाली मनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *