भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन के लिए तेलका पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

पवन भारद्वाज, तेलका चंबा: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन के तहत शुक्रवार को डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के तेलका में पहुंचे। तेलका पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से निरंतर मजबूत हो रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल आधा बीत गया है अब सरकार का उत्तराई का वक्त आ गया है। हिमाचल के इतिहास में यह पहली सरकार है काम बंद करने के लिए जानी जाएगी। उन्होंने कहा हिमाचल एक कोने से दूसरे कोने तक लेकर दूसरे कोने तक तबाह हो रहा है। क्या सुख सरकार का यही व्यवस्था परिवर्तन है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार से अब जंगली मुर्गे भी सुरक्षित नहीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश होने के बावजूद भी इतना भारी जनसंख्या में कार्यकर्ताओं का यहां पर यह दर्शाता है सत्ता परिवर्तन निश्चित है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष धीरज सिंह नारियाल, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, मंडल महामंत्री देस राज वसंत, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद कुमार , आईटी सेल संयोजक राजेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान अशोक आदि मौजूद थे।