February 21, 2026

बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर चौंतड़ा से ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर में रोपे आम व अमरूद के पौधे, पंचायतों में भी हुआ पौधरोपण

जोगिन्दर नगर, 22 अगस्त
खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) चौंतड़ा के परिसर से आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बी.डी.ओ. कार्यालय चौंतड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर बी.डी.ओ. चौंतड़ा सरवन कुमार ने आम व अमरूद का पौधा रोपित कर समस्त विकास खंड में इस अभियान की शुरुआत की।
इस बात की पुष्टि करते हुए बी.डी.ओ. चौंतड़ा सरवन कुमार ने बताया कि आज बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर चौंतड़ा से आम व अमरूद का पौध रोपित कर पूरे विकास खंड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से विकास खंड के प्रत्येक घर को इस अभियान के साथ जोड़ते हुए लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अभियान को जनांदोलन बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में ग्रामीण स्तर पर सभी महिलाओं से इस अभियान के साथ जुड़ते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मार्च 2025 तक जारी रहेगा तथा निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत विकास खंड चौंतड़ा में पौध रोपण के कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
इस मौके पर बी.डी.ओ. कार्यालय चौंतड़ा के कर्मचारियों सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *