March 8, 2026

सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज


डीसी प्रदीप दहिया के बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरुस्कार देने के लिए 02 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। यह पुरुस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि राज्य द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली व महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक शाल शामिल है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए कम करती हो | नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। पात्र महिलाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग झज्जर के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय से सम्पर्क कर सकती हैं। आवेदन के नियम व शर्त विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *