March 17, 2026

मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितम्बर

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

झज्जर, 03 सितंबर। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा सुरमयी शाम, मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के कलाकार कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए सोमवार 4 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवक्ता ने कार्यक्रम के लिए निर्धारित मानदंडों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थी नाम, पता तथा मोबाइल नं. के साथ artandculturalaffairshry@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी तथा आयु प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा अथवा दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। कलाकारों का ऑडिशन, चयन विभागीय गठित कमेटी द्वारा पारदर्शिता के आधार पर किया जाएगा व कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि तिथि, स्थान एवं समय की सूचना दूरभाष व ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 0172-2793877, 2793279, 8168517934 (प्रातः: 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक) तक संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *