February 24, 2026

भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं

कुल्लू, मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,पर्यटन,वन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने नगर पंचायत बंजार के आपदा ग्रस्त वार्ड नंबर एक का निरीक्षण भी किया । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड नम्बर 1 में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बड़ी है प्रतिदिन भूमि धस रही है जिससे मुख्य मार्ग सहित कई घरों को भी खतरा हो गया है।उन्होंने इस दौरान क्षतिग्रस्त घरों तथा दुकानों को हुऐ नुकसान का जायज़ा भी लिया। उन्होंने उन्होंने एसडीएम लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त भवन को गिराने के भी निर्देश दिए जिससे कोई अनहोनी घटना न हो। सीपीएस ने उप मण्डल अधिकारी बंजार को ऐसे लोगो जिनके घर व पूरी जमीन नदी में बह गई है या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है को भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू एवं लाहौल स्पीति, रामसिंह मियां, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *