February 22, 2026

12 दिसंबर तक बंद रहेगी लगमनवीं सड़क

मोहित कांडा, भोरंज 02 दिसंबर। लुद्दर-लगमनवीं-सुलगवान सड़क के एक हिस्से की आवश्यक मरम्मत के कारण इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 12 दिसंबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बाहनवीं सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *