February 20, 2026

कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली कुलविंदर कौर बहाल, चंडीगढ़ से हुआ तबादला

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को वापस बहाल कर दिया गया है। उनका चंडीगढ़ से बेंगलुरु तबादला कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले कुलविंदर को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था।

बता दें, थप्पड़ कांड के बाद कई किसान संगठनों ने कुलविंदर का समर्थन किया था। इसके अलावा, उनके पूरे परिवार व गांव वाले भी कुलविंदर के समर्थन में आ गए थे और उनके नौकरी से सस्पेंड किए जाने का विरोध जताया था। पुलिस ने कुलविंदर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां कुछ लोगों ने कंगना का सपोर्ट करते हुए थप्पड़ मारने की घटना की निंदा की थी तो सिंगर विशाल ददलानी समेत कई कुलविंदर के सपोर्ट में आ गए थे। विशाल ने कहा था कि यदि सीआईएसएफ कर्मी के पद से हटाया जाता है तो वे उन्हें नौकरी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *