January 26, 2026

एक सशक्त नेता और समाजसेवी थे केवल सिंह पठानिया, उनका राजनीतिक जीवन अनुकरणीय रहा है : कुलदीप सिंह पठानियां

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

बेबाक़ रघुनाथ शर्मा, नूरपुर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया एक सशक्त नेता और समाजसेवी थे, जिन्होंने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका राजनीतिक जीवन अनुकरणीय रहा है, और उन्होंने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। यह बातें हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री वज़ीर केवल सिंह पठानियां के तेहरवीं पर उनके घर शांति हवन के मौके पर कहे।
इस मौके पर उनके साथ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया (कैबिनेट रैंक), उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के गांव बासा बजीरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की।
कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया ने जनता की भलाई के लिए उल्लेखनीय कार्य किए और उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ है
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया (कैबिनेट रैंक),उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *