March 14, 2026

वरिष्ठ नागरिक टोली द्वारा कृति बिष्ट को सम्मानित किया गया

संदीप गिल, नंगल, नया नंगल के शिवालिक एवेन्यू की साहसी व परिश्रमी बेटी कृति एस बिष्ट को भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित अकादमी डुंडीगल में फ्लाइंग अफसर प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग के लिए चयनित होने पर आज नया नंगल की वरिष्ट नागरिक टोली द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट नागरिक टोली नया नंगल के सदस्यों इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद, राम जी दास, प्रमोद शर्मा, प्रह्लाद गौतम, एवं दर्शन लाल शर्मा ने कृति बिष्ट के गले में सिरोपा डाल कर व पुष्प-गुच्छ देकर उसे हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उसके साथ उसकी दादी पुष्पा बिष्ट, माता गीता बिष्ट और पिता शक्ति शरण सिंह बिष्ट को भी बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ट नागरिक टोली का प्रतिनिधित्व कर रहे इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने कहा कि भारतीय वायु सेना में चयनित होकर कृति बिष्ट ने सिर्फ अपने परिवारजनों को ही गौरवान्वित नहीं किया है, बल्कि पूरे नंगल शहर व पंजाब का नाम रोशन किया है। नि:संदेह इससे देश की अन्य लड़कियां भी भारतीय रक्षा बलों में सेवायें देने के लिए प्रेरित व उत्साहित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *