February 15, 2026

जानें क्या है चाय पीने का सही समय और तरीका

ज्यादातर घरो में सुबह-सुबह चाय से शुरुआत करते हैं। नाश्ते में चाय का सेवन करते हैं। कई लोग चाय पीने को एनर्जी बूस्टर मनाते है। कुछ लोगों को चाय का इतना शौक है कि सुबह उठते ही दूध वाली चाय का सेवन करते हैं। 99 फीसदी लोग नहीं जानते है कि वह चाय को गलत टाइम पर पी रहे हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं चाय पीने का सही समय। डॉक्टर के मुताबिक खाली पेट चाय पीने से बड़े बुजुर्गों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसके सेवन से दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आपको बता दें कि चाय की जगह क्या पीना चाहिए।

सही तरीके से चाय को कैसे पिएं

गलत समय पर चाय पीने से शरीर कुपोषण का शिकार भी हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक जब आप चाय के साथ किसी चीज को पीते हैं, तो उसके पोषक तत्व शरीर को नहीं लगते हैं। इसके कारण कमजोरी, थकान, सांस चढ़ना आदि दिक्कतें हो सकती हैं।

दूध वाली चाय के नुकसान

वैसे तो चाय में दूध न हो तो मजा नहीं आता है। हालांकि, दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। कुछ लोग चाय बनाते समय गलती करते हैं। इसे पीने से खाने से आयरन नहीं मिलता है और एनीमिया का खतरा बढ़ा सकता है।

एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बनीं रहती

जो लोग सुबह-सुबह चाय पीने से काफी नुकसान होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से एसिड ज्यादा बनने लगता है। यह पेट को अंदर से नुकसान पहुंचा सकता है और एसिडिटी व ब्लोटिंग हो सकती है। ज्यादा चाय पीन से हार्ट रेट और बीपी बढ़ता है जो कि हार्ट हेल्थ के लिए बुरा है।

चाय की जगह इन टी का सेवन करें

अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो आप दूध वाली चाय की जगह तुलसी, ग्रीन टी और कैमोमाइल टी जैसी हर्बल चाय पिएं डायजेशन और इम्यूनिटी के लिए बढ़िया है। मसाला टी और ब्लैक टी जैसी बिना दूध की चाय भी पी सकते हैं।

ध्यान रहे कि चाय को हमेशा नाश्ते के बाद ही पीना चाहिए। ऐसा करने से पोषक तत्व आराम से मिल जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *