February 19, 2026

किसान मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब: किसान मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट आज किसान हवेली श्री आनंदपुर साहिब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने पहुंचे। जिसके बाद चेयरमैन बरसट खालसा की जन्मभूमि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

इस अवसर पर चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के महान पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने का शुभ समय मिला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब का व्यापक विकास कर रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी श्री आनंदपुर साहिब के चेयरमैन कमिक्कर सिंह दाढ़ी ने चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीनियर नेता जसवीर सिंह अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष केसर सिंह संधू, युवा नेता दविंदर सिंह, शम्मी बराड़ी, रवि हंस एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *