February 24, 2026

20 तक बंद रहेगी ख्याह-भरनोट थलाकना-भरटूं सड़क

हमीरपुर, उपमंडल हमीरपुर में ख्याह-भरनोट थलाकना-भरटूं सड़क की मरम्मत के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 अक्तूबर तक बंद रहेगी।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि ख्याह-भरनोट थलाकना-भरटूं सड़क के मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सड़क पर यातायात 20 अक्तूबर तक बंद किया गया है।
इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कलंझड़ी से कोट-चौरी-अंसला मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *