February 15, 2026

खट्टर घरौंडा से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद नजदीकी नायब सिंह सैनी हरियाणा के वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं और अब लोकसभा चुनाव के लिए भी मुख्यमंत्री के बेहद विश्वसनीय घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण को सयोंजक नियुक्त किया गया है। घरौंडा करनाल लोकसभा का क्षेत्र है, जिससे इस बार पार्टी ने मनोहर लाल को लोकसभा उम्मीदवार सुनिश्चित किया है। करनाल विधानसभा से मनोहर लाल दो बार विधायक रहे हैं, इसलिए पिछले साढे 9 साल से ही कल्याण दिन रात लोगों के दुख-सुख में शरीक होते रहे हैं। इस बार करनाल लोकसभा सीट भी वीआईपी सीट की श्रेणी में आ गई है। घरौंडा विधानसभा में कल्याण की वर्किंग व आम जनता के दु:ख, सुख में शामिल रहने के साथ डिवेलपमैंट के कामों को एक मैकेनेजिम कि तरह करवाने के कारण हर वर्ग में उनकी खासी पैठ है। नड्डा जहां हरियाणा चुनावों का बिगुल यहां से रणघोष करेंगे वहीं आगामी लोकसभा में भजपा के रोड मैप को भी बताएंगे। 19 मार्च को यानि मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं और चुनाव प्रचार की शुरुआत लोकसभा करनाल के घरौंडा से करेंगे जिसमे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत प्रदेश भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी तथा विधायक मौजूद रहेंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का यह पहला कार्यक्रम है जो कि यह कार्यक्रम कई राजनीतिक संकेत को भी पैदा करेगा। बता दें कि नड्डा दिनांक 19 मार्च 2024 को करनाल लोकसभा के घरौंडा की अनाज मंडी में सवा 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह करनाल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे जिसमें विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभा संयोजक/सहसंयोजक भी शामिल होंगे। यह बैठक घरौंडा की अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर सुनिश्चित की गई है। नड्डा का यह दौरा कई तरह से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के बाद प्रदेश भाजपा में पैदा हुई कुछ आपसी गतिरोध की परिस्थितियों के भी सुधरने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *