February 21, 2026

‘अधिकारों का दुरुपयोग कर हमारी जमीन को दूषित कर रहे खालिस्तानी,’ कनाडाई सांसद ने देश में हमलों को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कनाडा में एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में कुछ दिन पहले ही तोड़-फोड़ की गई। बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे खालिस्तानी समर्थकों का हाथ है। भारतीय मूल के प्रमुख कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने इन हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा, खालिस्तान समर्थक कनाडा में स्वतंत्रता के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। पीएम जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के सांसद ने कहा, खालिस्तानी चरमपंथियों हमारे कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स की तरफ से मिले अधिकारों का दुरुपयोग करके हमारी भूमि को प्रदूषित कर रहे हैं।

साथ ही सांसद आर्य ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के उस वीडियो का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि आर्य और उनके हिंदू-कनाडाई दोस्त भारत वापस चले जाएं। सांसद चंद्र आर्य ने पन्नू को जवाब देते हुए कहा, हमने (हिंदुओं) कनाडा के सामाजिक- आर्थिक विकास में बहुत सकारात्मक और उत्पादक योगदान दिया है। संसद ने आगे कहा, हिंदुओं ने अपने इतिहास के साथ कनाडा के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है। हमारे अद्भुत देश कनाडा में दुनिया के सभी हिस्सों से हिंदू आए हैं। दक्षिण एशिया के हर देश, अफ्रीका और कैरेबियन के कई देशों और दुनिया के कई अन्य हिस्सों से, हम यहां आए हैं और कनाडा हमारी भूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *