हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने आज शिमला में निगम की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 36,87,960 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित मानवता की सेवा में इस पुनीत कार्य के लिए राज्य वन विकास निगम का आभार व्यक्त किया है।