February 16, 2026

ईडी- सीबीआई की मीटिंग में आतिशी को गिरफ्तार करने का बनाया गया प्लान: केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तारी किया जा सकता है। केजरीवाल को ये भी आशंका है कि ‘आप’ के कई वरिष्ठ नेताओं पर रेड डाली जा सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ईडी, आईटी और सीबीआई की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी। मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलगी। दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की थी। इस पर महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) और स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर यह बताया कि दिल्ली प्रदेश में ऐसी कोई योजना नहीं है।

महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ नामक एक गैर-मौजूद योजना से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में सचेत किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने इस नाम से कोई योजना घोषित नहीं की है और इस नाम पर धनराशि वितरित करने के दावे झूठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *