February 20, 2026

केजरीवाल को अब सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई

नई दिल्ली ,  दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अरविंद केजरीवाल को अब सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए।

वहीं, अरविंद केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दूसरे मामले में न्यायिक हिरासत में रहते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया। कोई आदेश पारित हो गया है और हमें जानकारी नहीं है, जिस तरह से यह किया गया है। वह गंभीर चिंता का विषय है और यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। हमें मीडिया से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में पता चला।

केजरीवाल के वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा- हमें जो समझ आ रहा है, चूंकि वह न्यायिक हिरासत में थे, इसलिए सीबीआई ने 24 तारीख को अदालत के समक्ष पूछताछ के लिए एक आवेदन दायर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *