February 20, 2026

केजरीवाल ने वकील के साथ अधिक समय बिताने की मांगी अनुमति, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने देश के कई हिस्सों में लंबित मामलों के लिए अपने वकील के साथ अधिक समय बिताने की अनुमति मांगी थी। राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले को 9 अप्रैल को फैसला सुनाने के लिए सूचीबद्ध किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने याचिका दायर कर कहा था कि उनके वकील के साथ बात करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिलता, उन्हें विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें वकील के साथ बात करने के लिए कुछ और समय दिया जाय। उन्होंने अदालत से अपने वकील के साथ मिलने की संख्या प्रति सप्ताह पांच तक बढ़ाने का आग्रह किया। कोर्ट ने इस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। ईडी ने केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *