महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया
अजय कुमार, बंगाणा , आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा थे। सबसे पहले मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने कारगिल में हुए शहीद जवानों को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस दिन देश के उन वीर सपूतों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की सरहद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। कश्मीर पर शुरू से नजर बनाए बैठे पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में मौजूद कारगिल में हमला करके कश्मीर को जोड़ने वाली सड़क पर कब्जा जमाने और कश्मीर को भारत के अलग करने की साजिश रची थी। भारतीय सेना के जवानों ने ऐसा कौशल और बहादुरी दिखाई कि वे इतिहास में अपनी-अपनी कहानियां लिखकर अमर हो गए। इसके बाद छात्रों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी ने कहा कि युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेश अनुसार आज महाविद्यालय में युवा पोर्टल में एनएसएस की सदस्यता की रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि युवा पोर्टल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए सशक्त बनाना और प्रेरित करना है। इसका उद्देश्य एक सुरक्षित और समावेशी मंच बनाना है, जहां सभी क्षेत्रों के युवा एक साथ जुड़ सकें, सीख सकें और आगे बढ़ सकें। पोर्टल के माध्यम से युवा मूल्यवान संसाधनों और सलाह के अवसरों तक पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा, कॉलेज सुप्रिटेंडेंट राकेश पाठक और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी मौजूद थे।
