मरवाड़ी स्कूल में मनाया कारगिल दिवस
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मरवाड़ी गांव के एक्स सर्विसमैन नायक सुरेश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर एक्स सर्विसमैन नायक सुरेश कुमार को प्रधानाचार्य , एसएमसी व ग्राम पंचायत मरवाड़ी ने सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निशा संदल ने कारगिल के योद्धाओं के बलिदानों को याद करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ बाहर से आने वाले कई प्रकार के नशों से अपने युवाओं को बचाने की एक बहुत बड़ी चुनौती सामने है। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वह नशे से दूर होकर अपने आप को देश की सेवा में लगाएं, ताकि एक अच्छे राष्ट्र और समाज का निर्माण हो सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत मारवाड़ी प्रधान करतार चंद, उप प्रधान सुमित, अन्य सदस्य गण, एसएमसी प्रधान मोनिका, एन.एस.एस. बोलेंटियर, संजय कुमार, अनूप कुमार व अन्य साथी अध्यापक उपस्थित रहे।
