February 20, 2026

करण औजला शूटिंग दौरान एक हादसे का शिकार

जालंधर,  पंजाब के मशहूर गायक करण औजला शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान उनकी कार अचानक पलट गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है।

वीडियो में दिख रहा है कि उनकी ट्रैकिंग वाली कार पलट जाती है, जिससे वह जख्मी हो जाते हैं। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।’ फिलहाल अब करण औजला ठीक है।

औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार (पत्थरों पर चलने वाली कार) से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है। कार पलटते ही मौके पर मौजूद क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मी गाड़ी की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद वह सिंगर को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। इस दौरान औजला को गाने की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनकी मरहमपट्‌टी की गई और बाद में शूटिंग पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *