स्टाफ से ठीक व्यवहार न करने पर कपूरथला की सिविल सर्जन सस्पेंड

कपूरथला : सिविल सर्जन कपूरथला को सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज उन्हें तुरंत प्रभाव प्रभाव से सस्पेंड करके उनका हेडक्वार्टर दफ्तर डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब (चंडीगढ़) कर दिया है। इसकी पुष्टि डीसी कपूरथला ने की है।
दरअसल आज सिविल सर्जन के खिलाफ क्लेरिकल स्टाफ ने हड़ताल करके डीसी एवं अन्य अधिकारियों को बताया था कि सिविल सर्जन डा. रिचा भाटिया का स्टाफ के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। रिचा भाटिया को तुरंत चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पूरा क्लेरिकल स्टाफ सिविल सर्जन के घमंडी व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी धरना दिया।