February 14, 2026

कपूरथला शहर राजा-महाराजाओं का शहर कहलाता है

कपूरथला : पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग ने पूरी दुनिया के सामने पंजाब की ऐसी तस्वीर पेश करने की तैयारी कर ली है जो पर्यटकों को पंजाब की तरफ आकर्षित करेंगी। पंजाब के पर्यटन विभाग ने प्रदेश के प्रत्येक जिले को किसी न किसी त्यौहार से जोड़ कर हर माह में एक महोत्सव और मेलों के आयोजन की रिवायत शुरू की है।यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने पंजाब सरकार के आदेशों पर कपूरथला के सैनिक स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा 1 से 3 मार्च तक आयोजित किए जा रहे हेरिटेज फैस्टिवल सबंधी डीसी अमित कुमार पांचाल से एक बैठक कर तैयारियों सबंधी विचार विमर्श करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
इंडियन ने बताया कि उन्होंने कहा कि कपूरथला शहर राजा-महाराजाओं का शहर कहलाता है। इसे अपनी बेजोड़ वास्तुकला नमूनों के लिए पंजाब का पेरिस भी कहते हैं। कपूरथला की पुरानी शान बहाल करने और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के उदेश्य से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार कपूरथला में हेरिटेज फैस्टिवल का आयोजन करने के साथ साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरासत मेलों और त्योहारों का आयोजन कर रही है,ताकि इसकी समृद्ध विरासत और संस्कृति को उजागर किया जा सके। उन्होंने कहा, मेलों और त्योहारों की एक श्रृंखला को रंगला पंजाब नाम दिया गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब की विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए 18 अगस्त 2023 से संगरूर में धीयान महोत्सव के साथ इस की शुरुआत की थी। इंडियन ने कहा कि मान सरकार पूरी दुनिया में पंजाब की एक निराले,अदभुत और रंगला प्रदेश के तौर पहचान करवाने की दिशा में काम कर रही है।पंजाब के हर जिले में ऐसे कुछ न कुछ संसाधन मौजूद हैं जिनकी मदद से पंजाब को इसकी जड़ों से जोडक़र जीवंत किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *