February 25, 2026

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति कालेअंब द्वारा गहरा गांव में बताई बैंक की योजनाएं

रजनीश, हमीरपुर: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा कालेअंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत कालेअंब गांव गहरा में बैंक वित्तीय साक्षारता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक ललित कुमार ने ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार ऋण, वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही बैंक की जमा योजनाओं की जानकारी भी सांझा की। उन्होंने कैशलेस बैंकिंग तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके भरी बताए। इस शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शिविर में 60 के लगभग लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *