March 15, 2026

हिमाचल में लोकसभा के चुनाव प्रचार में जुटी कंगना रनौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। बीते दिन दिल्ली से लौटते ही वह अभियान में जुट गईं। कंगना आज फिर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। कंगना सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर के साथ कार्यक्रम में जुटेंगी। कंगना आज फिर दिलीप ठाकुर के साथ चुनावी अभियान में जुटेंगी। वह सबसे पहले सुबह ग्यारह बजे सिरमौर के पांवटा नगर पहुंचेगी। इसके बाद कंगना फतेहपुर जाएंगी। जिसके बाद वह मौंही, नवाही होते हुए करीब साढ़े बारह बजे सरकाघाट पहुंचेगी। बीते दिन भांबला में लोगों को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि मैं मंडी की बेटी हूं और ऐसा कोई नहीं है जो उसे नहीं जानता। सरकाघाट व मनाली में मेरे घर हैं और मेरा परिवार, चाचा व ताया यहां रहते हैं। हर खुशी व गम में मैं यहां होती हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे टिकट दी तो कांग्रेस नेताओं ने कूटनीति शुरू कर दी और मैं बाहर की लगने लगी। यह भी कहा कि कंगना जीतने के बाद नहीं मिलेगी, मैं मंडी की बेटी हूं और आप मुझे कभी भी फोन कर सकते हैं। आप सब मेरा परिवार हैं। मैं चाहती तो किसी बड़े शहर में घर बना सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *