February 25, 2026

जेपी नड्डा से मिलीं कंगना रनौत, नड्डा ने कंगना को आपत्तिजनक बयान देने से बचने की सलाह दी

नई दिल्ली :  बालीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत को एक तरफ जान से मारने की धमकी दी गई है वहीं किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान पर पार्टी ने भी उनसे कन्नी काट ली है। इसी बीच आज कंगना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि नड्डा ने कंगना को किसी भी तरह के आपत्तिजनक बयान देने से बचने की सलाह दी है और शब्दों के चुनाव का सुझाव दिया है।इसी बीच आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि कंगना को कोई मानसकि बीमारी है इसलिए पार्टी प्रधान को उसका इलाज करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कंगना ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान विवादित बयान दिया था जिसके बाद उनका विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *