February 25, 2026

कलयुगी मां ने अपने बेटे और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

रायसेन – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के देवरी में आज एक मां ने अपने मासूम बेटा और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को घटना स्थल से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि राधिका आदिवासी ने अपने ही तीन वर्ष के बेटे और पांच वर्ष की बेटी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गयी। आरोपी महिला का पति ढाबे पर काम करता है, जो की घटना के समय घर पर नहीं था। पुलिस द्वारा घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *