February 19, 2026

भारत विकास परिषद् की संयुक्त विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

संदीप गिल, नंगल, भारत विकास परिषद् की नंगल शाखा द्वारा परिषद् की तीन शाखाओं नंगल, भाखड़ा-नंगल और तखतगढ़ की संयुक्त विचारगोष्ठी व बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन परिषद् के स्थानीय कार्यकर्ताओं से रुबरू होने हेतु खासतौर पर देहली से पहुँचे, जिनका परिषद् के क्षेत्रीय सचिव नंगल के इं. केके सूद द्वारा गले में सरोपा डालकर व पुष्प-गुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद् की कार्यशैली पर विचार व्यक्त करते हुए सुरेश जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नंगल शहर के प्रबुद्ध व गण्यमान्य लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत देश में समाज को संस्कार-युक्त बनाये रखने में निरंतर प्रयत्नशील उनकी संस्था द्वारा पूरे देश में प्रत्येक शाखा स्तर पर वंचित परिवारों, खासकर महिलाओं, को चिन्हित करके उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रक्तदाताओं का राष्ट्र स्तरीय डिजीटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हाल ही में एक रोडमैप तैयार किया गया है जिसके तहत केंद्र से लेकर क्षेत्रीय, प्रांतीय, जिला व शाखा स्तर पर भारत विकास परिषद् के कर्मठ कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है जो पूरे देश में सरकारी, गैर-सरकारी व निजी संस्थानों, संस्थाओं को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक व अवगत कराते हुए उनके द्वारा आपेक्षित सभी आवश्यक उपाय करने के लिए दबाव बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक व शानदार आयोजन के लिए उन्होंने परिषद् के क्षेत्रीय सचिव नंगल इं. केके सूद की सराहना करते हुए उनका अभिनन्दन किया। बाद में प्रांतीय संयोजक पर्यावरण अशोक मनोचा ने कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं एवं मेहमानों का धन्यवाद किया। इस प्रभावशाली कार्यक्रम में पठानकोट से खासतौर पर पधारे भारत विकास परिषद् के उत्तर-1 क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील शर्मा, हिमाचल प्रदेश पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज रतन, हिमाचल प्रदेश पश्चिम के प्रांतीय संगठन सचिव संजय सूद, चण्डीगढ़ से ओमवीर जी, क्षेत्रीय सचिव नंगल इं. केके सूद, पंजाब पूर्व के प्रांतीय संयोजक पर्यावरण अशोक मनोचा, प्रांतीय संयोजक परमानेन्ट प्रोजेक्ट्स मदन गोपाल के अलावा आरएसएस के रोपड़ जिला कार्यवाह कुलभूषण जोशी, नंगल नगर संघचालक शाम सुन्दर, तखतगढ़ शाखा से शशिकांत चंदन, सचिव तखतगढ़ शाखा हुसन चन्द सैनी, सचिव नंगल शाखा सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष नंगल शाखा श्रीमती मोनिका कक्कड़, सदस्य बलराम सिंह, सुदर्शन गुलेरिया, डा. ज्ञानेंद्र जैरथ, सुरेंद्र चोपड़ा, नंगल शाखा पूर्व अध्यक्ष रेनू सूद, महिला प्रमुख नीलम कपिला, सतलुज डायग्नॉस्टिक सेंटर के प्रोपराइटर एग्रीकल्चररीस्ट डा. बीके शर्मा, सुषमा शर्मा, अनिता शर्मा, भाखड़ा-नंगल शाखा अध्यक्ष डा. अशोक शर्मा, सचिव जगमोहन वालिया, प्रो. प्रमोद मदान, राम जी दास, प्रमोद शर्मा, प्रह्लाद गौतम, दर्शन लाल शर्मा, श्री शिव शक्ति मंदिर शिवालिक एवेन्यू के प्रधान रविन्द्र नाथ शर्मा, जरनैल सिंह, नीलम शारदा एवं काफी संख्या में अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *