ज्ञाबुंग में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित
रिकांगपिओ,
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने आज यहां पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग के पंचायत भवन में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर की अध्यक्षता की।
इस शिविर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, राज्य सहकारी बैंक, नाबार्ड, कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा वर्तमान राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त,उद्यान विभाग द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को नवीनतम सेब की किस्मों, स्प्रे शेड्यूल, प्रूनिंग की जानकारी तथा फल विपणन संबंधित जानकारी दी गई।
रविंद्र सिंह ठाकुर ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे इन जानकारियों से वित्तीय अनुदान प्राप्त करें और प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं।
