February 15, 2026

सुशासन दिवस पर पंचकूला में 25 दिसंबर को मिलेगा झज्जर को प्रथम पुरस्कार : डीसी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुशासन दिवस पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे जिला को सम्मानित
सुशासन व पारदर्शी प्रणाली स्थापित करने में झज्जर को मिला है प्रदेश में प्रथम स्थान

झज्जर,24 दिसंबर। सरकार की योजनाओं व कल्याणकारी नीतियों को लोक हित में सुशासन की नीति के तहत पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने पर जिला झज्जर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सोमवार 25 दिसम्बर को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जिला झज्जर की टीम को पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यहां दी।

                          डीसी कैप्टन शक्ति  सिंह   ने कहा कि अंत्योदय की भावना से अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पहुँचाना  जिला प्रशासन की प्राथमिकता रही है। सरकार की डिजिटलाइजेशन नीति और ऑनलाइन सेवाओं से आमजन को बड़ी  राहत मिली है और समय पर कार्य हो रहे हैं। 

डीसी ने जिला को मिली इस उपलब्धि पर जिला के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ लघु सचिवालय सभागार में सुबह दस बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के आह्वान किया है।

बॉक्स:

सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित

सुशासन दिवस पर सोमवार 25 दिसंबर को झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम में योजनाओं के बेहतर तरीके से लागू करने में सराहनीय कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित जन मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्चुअल माध्यम से संबोधन सुनेंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के गणमान्य लोगों के साथ सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *