February 23, 2026

ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम रोपड़ में आयोजित किया गया

संदीप गिल, नंगल,, भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा कार्यालय की तरफ से ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम जिला रोपड़ पंजाब मे आयोजित किया गया जिसमें ज्वेलर्स एसोसिएशन के 100 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हॉलमार्किंग HUID ,लाइसेंस प्राप्त करने कि प्रक्रिया व हॉलमार्किंग की अहम् भूमिका के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लाइसेंस बनाकर भी दिखाया गया। सेवानिवृत संयुक्त निर्देशक राम चरन दास वैज्ञानिक -डी व सहायक निदेशक सुधांशू सुमन वैज्ञानिक – बी द्वारा एसोसिएशन की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का समाधान संतोषजनक ढंग से दिया गया। ब्यूरो की तरफ से अतुल चतुर्वेदी मानक संवर्धक अधिकारी, सचिन पटेल एच. एम. ए. कार्यक्रम में उपस्थिति रहे। साथ ही ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान व रोपड़ नगर कौंसिल प्रधान संजय वर्मा, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव अशोक दारा व जिला प्रधान स्वर्णकार संघ रोपड़ ललित नागी सहित स्वर्णकार संघ रोपड़ एसोसिएशन भी उपस्थित
रहे। स्वर्णकार संघ नंगल इकाई के प्रधान प्रेम कपूर,वाइस प्रधान आशीष वर्मा,महासचिव हरी कृष्ण बग्गा, लाडी वर्मा ,राजेश कुमार, बंटी, अजय वर्मा, नरेश वर्मा, पम्मी वर्मा, शिंदा, यश सोनी, विकास सोनी, रविंद्र धीर, महेश संनन, दविंदर सोनी, नरेश कपूर व अन्य सदस्य उपस्थित थे। स्वर्णकार संघ नंगल के समस्त सदस्यों ने स्वर्णकार संघ रोपड़ का आभार वक्त किया व आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे ही स्वर्णकार जागरूक कैंप लगाएं ताकि समस्त स्वर्णकारों को जागरूक किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *