February 19, 2026

जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नया संरक्षक नियुक्त किया गया

अमृतसर , अमृतसर जिले के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जसदीप सिंह गिल को चुन लिया है। जसदीप सिंह गिल 2 सितंबर 2024 से डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी के संरक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे और उन्हें नाम दीक्षा देने का अधिकार भी प्राप्त होगा।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो हाल ही में कैंसर और हृदय रोग का इलाज करवा रहे हैं, ने सभी सेवादार इंचार्जों को भेजे एक पत्र में इस निर्णय की घोषणा की। पत्र में कहा गया है कि जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नया संरक्षक नियुक्त किया गया है, और वे आगामी दिनों में गुरु के पद पर आसीन होंगे। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जैसे उन्हें पूर्व में संगत का भरपूर सहयोग और प्यार मिला है, वे आशा करते हैं कि जसदीप सिंह गिल को भी उसी प्रकार की सेवा और स्नेह प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *