February 17, 2026

दौलतपुर चौंक में लगाया जनता दरबार

ऊना/सुखविंदर/20जून / गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा ने आज दौलतपुर के रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक चैतन्य शर्मा ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया और बाकी समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने बाकी बची हुई समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को भी चाहिए कि वह सारी योजनाओं के बारे में लोगों को भी बताएं और उनका लाभ भी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जो पहले हमने फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया था अब उस निर्णय को बदलकर बाईपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है। और जल्द ही इसका कार्य शुरू होने वाला है।उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक में पुराने सरायें को तोड़कर नये सरायें को भव्य रूप दिया जाएगा ताकि हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को इसकी सुविधा मिल सके। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि सलासटर हाउस का मामला था, उस बाबत उनकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात हो चुकी है। पिछली सरकार द्वारा जो मान्यता दी गई थी उस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो उचित कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षकों के चल रहे खाली पदों को जल्द भरने के लिए शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक में ओवरहेड टैंक और हाइटरेकस पर भी प्रकिया चल रही है। उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौंक के बस स्टैंड को भी भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को सुदृढ़ करना है। इस दौरान सभी विभागों के आलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *