December 22, 2025

जल शक्ति विभाग डिवीजन थानाकला को बारिश से 1.5 करोड का नुकसान

उपमंडल बंगाणा में अब तक 10 लाख 59 हजार के मकान व डंगे क्षतिग्रस्त

अजय कुमार, बंगाणा,

2 दिन से हो रही लगातार बारिश से जल शक्ति विभाग डिवीजन थानाकला बंगाणा को डेढ़ करोड रुपए की क्षति पहुंची है। जल शक्ति विभाग की पलाहटा- कोकरा पाइपलाइन पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि पानी के कई भंडारण टैंकों को भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है। विभाग के सहायक अभियंता अमन वर्मा ने बताया कि तीन पेयजल परियोजनाओं को बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त और भी नुकसान विभाग को होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

2 दिन से लगातार हो रही बारिश से उपमंडल बंगाणा की तहसीलों में 10 लाख 59 हजार रुपए का नुकसान लोगों को हुआ है। इसके अतिरिक्त से मार्ग भारी वर्षा के चलते बाधित हो गए जिन्हें प्रशासन द्वारा रविवार के दिन ही बहाल करवा दिया गया। उपमंडल की तीनों तहसीलों बंगाणा, बीहड़ू व जोल में हुए नुकसान के लिए अभी तक किसी भी प्रकार की राहत राशि लोगों तक नहीं पहुंचाई गई है। तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर ने बताया कि जिन लोगों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है उन्हें राहत के रूप में सोमवार को राहत राशि आवंटित की जाएगी।

भारी वर्षा के चलते उपमंडल के कई लोगों ने रात भर जागकर निकाली। कई लोगों को डर सता रहा था कि कहीं उनके कच्चे मकान भारी वर्षा के कारण जमींदोज ना हो जाए। क्षेत्र के विधायक ने रविवार को गांव गांव जाकर वर्षा से प्रभावित हुए लोगों के मकानों की जानकारी ली व प्रभावित लोगों कुछ सहायता हेतु आश्वासन भी दिए। उपमंडल में अगर वर्षा का यही क्रम जारी रहता है तो और भी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त उपमंडल की पंचायतों को भी सामुदायिक कामों एक करोड 34 लाख रुपए का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है जबकि कार्यालय द्वारा अभी तक नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन पंचायतों द्वारा किए गए बहुत ज्यादा सामुदायिक विकास कार्यों को क्षति पहुंची है। तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर ने बताया कि आपदा से हुए नुकसान की सिक्योरिटी वाइस राहत राशि सोमवार को पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि नदी नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्र में ना जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *