February 24, 2026

जयदेव सिंह सुपरीटेंडेंट के पद से सेवा निवृत हुए

दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा) शिक्षा विभाग में करीब 30 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद जयदेव सिंह सुपरीटेंडेंट के पद से सेवानिवृत हुए है। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहडा में जयदेव सिंह के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया । विदाई समारोह के अवसर पर जयदेव सिंह ने अपना अनुभव बांटते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें जहाँ भी जो जिम्मदारी दी गई उसे उन्होंने पूर्ण इमानदारी के साथ निभाया और अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षा विभाग के सेवाकाल जीवन में सभी का बेहतर सहयोग मिला है। वहीं उन्होंने अपने परिवार का सहयोग के लिए आभार जताया। जयदेव सिंह ने शिक्षा विभाग में नालागढ़, नंगल जरियांला, ऊना, कुठेड़ा जस्वाला तथा गोंदपुर बनेहडा में अपनी सेवाएँ दी हैं। इस से पहले स्कूल प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने शिक्षा विभाग में दिए गये योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मूल रूप से आजीवन कर्मचारी ही रहता है भले ही वह पद से सेवानिवृत हो जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके कार्यो को सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि जब हम अपने कार्यालय में काम करते है तो वो कार्यालय हमें घर की तरह ही लगता है क्योंकि ज्यादा समय हम अपने कार्यालय में व्यतीत करते है। उनकी कुशल कार्यक्षमता व् उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। इस मौके पर अध्यापक अजय शर्मा, अविन्द्र, बलराज सिंह, राजीव ठाकुर, दीपक शास्त्री, राजीव कुमार, सपना, बीना कुमारी, मीना कुमारी, एस एम् सी प्रधान नरेश राय, स्वर्ण सिंह, शौर्य चक्र विजेता एवं उप प्रधान कैप्टन सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *