March 7, 2026

राखी प्रतियोगिता में जागृति स्वयं सहायता समूह ने पहला स्थान झटका

अजय कुमार, बंगाणा, विकास खण्ड बंगाणा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की राखी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें अलग अलग पंचायतों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने तरीके से राखी थाली को संवारा था जिसमें उनको बताया गया था की राखी थाली में प्लास्टिक की कोई भी वस्तु प्रयोग नही करनी है। राखी थाली प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले की 1100 रूपये और दूसरे स्थान को 750 रूपये और तीसरे स्थान पाने वाले को 500 रूपये का ईनाम दिया जाएगा।

विकास खण्ड बंगाणा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की और से करवाई गई राखी थाली प्रतियोगिता के लिए 18 महिलाओं ने राखी थाली प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें विकास खण्ड अधिकारी सुरेंद्र जेटली और उनके साथ एनआरएलएम से एलवीडीसी कंचन कुमारी,जतिन शर्मा, प्रियंका, सुखदेव, पारुल शर्मा आदि ने प्रतियोगिता का परिणाम निकाला जिसमें जागृति स्वयं सहायता समूह को पहला स्थान मिला दूसरे पर राधे राधे वहीं नारी शक्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *